What is PCOD in Hindi? | What is PCOD and PCOS Disease in Hindi? |Full Form of PCOD and PCOS in Hindi and English पीसीओडी क्या है ? | क्यों होता है महिलाओं को PCOD?

What is Full Form of PCOD/PCOS? :

PCOD/PCOS का फूल फॉर्म है –
Polycystic Ovary Syndrome / Polycystic Ovary Disease
पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज / पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम

What is PCOS/PCOD? :

आज के समय में प्रदूषण युक्त जीवनशैली और फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से PCOS / PCOD जैसी Problems दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।
PCOS / pcod महिलाओं को होने वाली समस्या है। समय पर न खाना, समय पर न सोना, खाने पीने की गलत आदतें, चिंता करना आदि कारणों से उनके शरीर में हारमोंस का लेवल बिगड़ जाता है|

महिलओं (Women) के अंडाशय में हर महीने कुछ अंडे (Eggs) बनते है। यह अंडे ट्यूब्स (Fallopian Tubes) में जाते है और फिर गर्भाशय (Uterus) में। लेकिन pcod / PCOS में अंडों के साथ कुछ छोटी छोटी गांठे (cyst) बन जाती है या वो अंडे ही गांठो के रूप में अंडाशय में पड़े रहते है। जिससे महिलाओ में बहुत से दिक्कतें आती है जैसे पीरियड्स (Periods) का कम या ज्यादा आना (Irregular Periods),चहरे पर बाल आना ,गर्भधारण न कर पाना या बार बार गर्भपात ( M iscarriage) हो जाना, लगातार वजन बढ़ना (Weight gain) जैसे लक्षण दिखाई देते है| कई बार पेट के निचले हिस्से में दर्द भी होता है| इसे अल्ट्रासाउंड के माध्यम से देखा जा सकता है|

पीसीओडी की समस्या महिलाओं में काफी तेजी से बढ़ रही है। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ऐंड रिसर्च के अनुसार हमारे देश में करीब 10 प्रतिशत महिला आबादी पीसीओडी की समस्या से जूझ रही है।

What is the difference between PCOS and PCOD? / PCOS और PCOD में क्या अंतर है? :

हम में से बहुत से लोग इन दोनों को एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं। परंतु आज हम यहाँ आपको इन दोनों में अंतर समझाने का प्रयास करेंगे।

SYNDROME शब्द का प्रयोग रोग के समूह के लिए प्रयोग होता है जो एक दूसरे से संबंधित नहीं होते हैं और आम तौर पर विशेष बीमारी से जुड़े हैं। SYNDROME किसी एक बीमारी के लिए प्रयोग नही किया जा सकता है। PCOS अर्थात पोलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम और PCOD पोलिसिस्टिक ओवेरियन डिज़ीज़ को दर्शाता है।

पीसीओएस उपापचय (metabolism) की क्रियाओं से संबंधित विकार है। पीसीओडी को पीसीओएस से अधिक गंभीर माना गया है। यह विकार मुख्यतः पुरुष हार्मोन की अधिकता के कारण होता है। जिसके कारण महिलाओं में हर माह एक से अधिक सिस्ट बनने लगते है। दुष्परिणाम परिणामस्वरूप निःसंतानता, मोटापा और बाल गिरने के लक्षणों के साथ डिम्ब (Ovum) का क्षरण होने लगता है। पीसीओडी की तुलना में यह अधिक गंभीर स्थिति का निर्माण करता है।

Related Posts

Heart Health Explained: What Causes Artery Blockage

Our heart works every second of every day. It pumps blood to every part of the body, supplying oxygen and nutrients we need to live. Because the…

What is cholesterol? Natural Ways to Lower Your Cholesterol Levels

What is cholesterol? Cholesterol is a waxy, fat-like substance that is produced naturally by the liver and is found in certain foods. It is an essential component…

What is Monkeypox Virus? What is the connection between Monkeypox and Monkey?

This is an Orthopoxviral infection that spreads from animal to human and from person to person. This disease appears like smallpox or chickenpox. A person is likely…

dandruff

Dandruff occurs due to these 5 reasons. Why there is dandruff on the head? Causes of Dandruff

As the weather changes, hair fall, and dandruff on the head become the biggest problem. Due to this, the hair becomes weak. Most people have this problem…

pimples

Pimples / Acne क्यों होते है ? । मुंहासे होने का कारण क्या है? । मुंहासे क्यों होते हैं? । किशोरावस्था में चेहरे पर मुंहासे व फुंसियों का कारण क्या है? । How Pimple Cause ? । Why Pimple Come On Chin ?

आज के ज़माने में सेहत के साथ साथ अपनी स्किन (Skin) और बालों (Hairs) का ख़याल रखना भी जरूरी हो गया है| चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे और…

Leave a Reply

Your email address will not be published.